जालंधर (ACN): इस समय जालंधर शहर के गांव कल्याणपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावरों ने देर रात निहंग सिंहों पर हमला कर दिया।
गांव के सरपंच समेत 21 व्यक्तियों पर लगी धारा
इस बात की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर थाना लांबडा की पुलिस पहुंची। उन्होंने मामले की गहराई से जांच की। इसी के साथ पुलिस ने इस मामले में गांव के पूर्व सरपंच इकबाल सिंह समेत 21 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 397, 452, 323, 324 व अन्य कई संघीन धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की है। इसी के साथ पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापे भी मार रही है।