30.3 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पंजाब: राहतभरी खबर, अब इनते दिनों तक भाखड़ा डैम का पानी छोड़ने पर रोक

पंजाब (ACN): राज्यभर में तेज बारिश के कारण डैम से पानी छोड़ा गया। इसके कारण कई गांवों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। वहीं बीते कुछ समय पहले भाखड़ा डैम से पानी छोड़ने की बात सामने आई थी। मगर अब इस खबर पर विराम लग गया है।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी देते हुए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक पानी नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसे में यह बात पंजाबवासियों के लिए राहतभरी साबित होगी। वहीं आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भाखड़ा डैम में पानी का स्तर अभी खतरे के निशान से 38 फीट दूरी पर है। इस समय यह जलस्तर 1641.30 फीट पर बताया जा रहा है। वहीं खतरे के स्तर की बात करें तो वह 1680 फीट माना गया है। अगर पानी का स्तर इसके पास पहुंच गया तो लोगों को परेशानी आ सकती है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles