30.3 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

अब पंजाब के इस जिले में बाढ़ आने का खतरा!, लोगों ने की जा रही यह अपील

मानसा (ACN): बीते समय से पंजाब के कई गांवों ने बाढ़ का सामना किया। वहीं कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने की बात भी सामने आई है। वहीं अब पंजाब के सरदूलगढ़ जिले के गांव फूस मंडी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

इस जिले में बाढ़ का खतरा

बताया जा रहा है कि जिले के गांव फूस मंडी के नजदीक पानी के तेज बहाव के चलते घग्गर नदी के किनारे करीब 50 फीट की दरार हो गई है। इसके कारण फूस मंडी, साधुवाला व सरदूगढ़ शहर प्रभावित होने हो सकते हैं। ऐसे में वहां के लोगों में दहशत फैल गई है।

लोगों से की जा रही अपील

वहीं इस बांध को पूरा करने के लिए नजदीक के लोग, हलका सरदूगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली, डिप्टी कमिश्नर मानसा ऋषिपाल सिंह, एस.डी.एम., सरदूलगढ़ अमरिन्द सिंह मल्ही, एस.एच.ओ. बिक्रमजीत सिंह आदि मिलकर संघर्ष करने में जुटे हैं। उन्होंने लोगों को इस पानी को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग देने की अपील भी की है।

सरदूलगढ़ के पूर्व विधायक ने लगाया यह आरोप

बता दें, सरदूलगढ़ के पूर्व विधायक अजितइंदर सिंह मोफर ने इस काम की सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की बताई है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने इस बारे में रिपोर्ट सरकार को देनी थी। मगर ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में अब विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इसका खामियाजा भुगताना पड़ेगा, जो एकदम गलत है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles