34.8 C
Amritsar
Thursday, June 19, 2025
spot_img

पासपोर्ट बनाने वाले जरूर पढ़े यह खबर, विदेश मंत्रालय ने किया यह ऐलान

जालंधर (ACN): इस समय जालंधर से एक बड़ी व अहम खबर सामने आ रही है। बताया यह खबर शहर के पासपोर्ट व पोस्ट ऑफिस सेवा केंद्रों से संबंधित है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर में पासपोर्ट सेवाओं के आवेदन बढ़ते जा रहे हैं।

एक अधिकारी ने दी जानकारी

आर.पी.ओ. के अधिकारी अनूप सिंह ने जानकारी देते बताया कि इन केंद्रों में जनता की सुविधा के लिए विदेश मंत्रालय ने एक अहम फैसला लिया है। बता दें, मंत्रालय ने इन केंद्रों को 8 जुलाई यानी शनिवार तक खोले रखने का ऐलान किया है। ऐसे में आवेदक विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 8 जुलाई के लिए अपने स्लॉट को दोबारा से शेड्यूल व बुक करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में आप अपॉइंटमेंट की उपलब्धता संबधित सारी जानकारी वेबसाइ पर चैक कर सकते हैं।

आम लोगों को दी यह सलाह

जानकारी के लिए बता दें, विदेश मंत्रालय ने किसी संगठन व मध्यस्थ को अधिकृत नहीं किया है। ऐसे में जनता को कहा जा रहा है कि वे अपने पासपोर्ट के लिए सीधे विदेश मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर आवदेन कर सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने लोगों को किसी एजेंट या बिचौलिए में न फंसने की सलाह दी है। दरअसल, कई एजेंट व बिचौलिए रूपए को ठग कर चले जाते हैं। ऐसे में व्यक्ति के साथ धोखा हो जाता है।

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles