36.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पुलिस के हाथ लगी बड़ी जीत, 24 घंटे में सुलझाया यह मामला

जालंधर (ACN): शहर की पुलिस के हाथ एक बड़ी जीत लगी है। बता दें, बीते दिन जालंधर के बस्ती गुजां में लुटेरों ने दिनदिहाड़े एक करियाना दुकानदार (परमजीत अरोड़ा उम्र 62) की हत्या कर दी थी। इसी के साथ वे दुकान से रुपए लूटकर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

बता दें, पुलिस ने गुप्त सूचना द्वारा एक आरोपी को पकड़ लिया है। प्रेस वार्ता करके डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी (लवप्रीत उर्फ प्रीत) नशे का आदी है। वहीं रुपयों की कमी होने के चलते उसने लूट और हत्या को अंजाम दिया था। आरोपी भी बस्ती गुजां का निवासी है, जो बीते कुछ समय से वहां किराए पर रह रहा था। अब पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। वे इस मामले से जुड़ी आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles