29.3 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पंजाब को 1984 के दौर में धकेलने के लिए सरगर्म भगवंत मान सरकार: गौतम अरोड़ा

 

अमृतसर: 4 नवंबर (एसीएन    ), भारतीय जनता युवा मोर्चा अमृतसर के जिला अध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेता सुधीर सूरी की सरेआम गोलीयां मार कर की गई हत्या की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए इसके लिए भगवंत मान सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। गौतम ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम बिलकुल खत्म हो चुकी है। कई दिग्गज लोगों की सरेआम हत्याएं हो चुकी हैं। भगवंत मान सरकार बनने के बाद पंजाब में देश-विरोधी ताकतों व खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों में बहुत बढ़ौतरी हुई है। भगवंत मान पंजाब की सत्ता संभालने में नाकाम रहे हैं। भगवंत मान और केजरीवाल दोनों मिलकर पंजाब को काले दौर में धकेलने पर तुले हुए हैं। भगवंत मान सरकार के 7 महीने के शासनकाल में पंजाब में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें सरकार या पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं रहा। गैंगस्टर व अपराधी रोजाना पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सरकार व पुलिस-प्रशासन मूक-दर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं।

गौतम अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को भगवान भरोसे छोड़ कर खुद अन्य राज्यों की सैर में व्यस्त हैं। आज पंजाब की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब हत्या या लूट-पाट नहीं होती। शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद अब तो आम जनता सरकार या पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध आवाज़ उठाने व धरने-प्रदर्शनों में जाने से भी डरेगी।

गौतम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में बेलगाम गैंगस्टरों तथा अपराधियों द्वारा रोज़ाना सरेआम हत्याएं, डकैतियाँ, लूटपाट, गोलीबारी आदि की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पंजाब में इतने बुरे हालात तो पिछली किसी भी सरकार में भी नहीं थे। अब लोगों में इतनी दहशत है कि अगर उनका कोई पारिवारिक सदस्य सुबह घर से बाहर जाता है तो वो दिन में दस बार उसे फोन कर उसका हाल जानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को काले दौर में ढलने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिस का अंजाम पंजाब के लिए बहुत भयानक नजर आ रहा है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles