37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

1984 के दौर में लौट रहा पंजाब : महाजन

अमृतसर:सिटी न्यूज
फरीदकोट में कानून-व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक बार फिर अपराधियों द्वारा नौजवान की दिन-दिहाड़े हुई हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कहा कि भगवंत मान सरकार के शासन में आज पंजाब में दोबारा 1984 से पहले वाले हालात बनते जा रहे हैं। राज्य में रोजाना कहीं ना कहीं हत्याएं हो रही हैं और पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन राज्य में कानून-व्यवस्था स्थापित रखने में विफल सहित हुए हैं।
 सुरेश महाजन ने कहा कि कानून-व्यवस्था के नाम पर पंजाब की जनता को मुर्ख बनाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ब्यान दे रहे हैं कि किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य की शांति बनाए रखने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए हैं।
 सुरेश महाजन ने सवाल किया कि अगर भगवंत मान ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं, तो फिर अपराधी घटनाओं को अंजाम कैसे दे रहे हैं? इसका स्पष्ट मतलब यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता से झूठ बोल रहे हैं। महाजन ने सवाल किया कि पुलिस की सुरक्षा के घेरे में पुलिस अधिकारीयों की मौजूदगी में शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हुई हत्या पुलिस-प्रशासन व सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े करती है।
 सुरेश महाजन ने कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है, जहाँ लोगों का आपसी भाईचारा और आपसी प्यार बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं देगी। इसके लिए वो विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार के कानों तक आवाज़ पहुँचाने के लिए जनता के साथ मिलकर संघर्ष करती रहेगी।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles