29.3 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

बारिश के पानी ने पुलिस अकादमी में मचाई तबाही, डूबी इतनी गाड़ियां

फिल्लौर (ACN): पंजाब में मानसून ने कहर मचा रखा है। मौसम विभाग की माने तो इस बार रिकार्ड तोड़ बारिश हुई है, जिसने हर जगह तबाही मचाने का काम किया है।

मुख्य अकादमी में दाखिल हुआ पानी

मिली जानकारी के अनुसार, सतलुज दरिया का मुख्य बांध टूट जाने पानी का बहाव पुलिस अकादमी में पहुंच गया। इसके कारण वहां ट्रेनिंग पर आए पुलिस कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अकादमी में पानी इतना भर गया कि पुलिस कर्मचारियों की करीब 100 गाड़ियां इसमें डूब गई।

गाड़ियों को पानी से निकालने के लिए सभी अधिकारियों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाकर रस्सियों के सहारा लिया। मगर पानी का बहाव इतना तेज था कि वे बस 3-4 गाड़ियां ही बाहर निकालने में सफल हो पाए। वहीं अधिकारी वर्ग ने प्रशासन से कश्तियां मंगवाने की अपील की। मगर 10 बजे तक प्रशासन की ओर से कोई मदद न मिल पाई।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles