32.9 C
Amritsar
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंची सैफ की लाडली, शेयर की खूबसूरत वीडियो

मुंबई (ACN): इस समय भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी बाबा के दर्शन करने पहुंची थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अमरनाथ की यात्रा का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया था।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

इसमें आप वहां के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। वहीं यात्रा दौरान सारा अन्य भक्तों के साथ हर-हर महादेव के जयकारे लगाती व डंडे का सहारा लेते हुए चढ़ाई चढ़ती नजर आई। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि रास्ता बेहद ही कठिन था।

श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पहुंची गुफा की ओर

वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे अन्य भक्तों के साथ जयकारे लगाते हुए बाबा बर्फानी की गुफा की ओर बढ़ रही है। इस दौरान सारा ने सी-ग्रीन कलर का ट्रैक सूट पहना है। वे वीडियो में गुफा पर लगी घंटी बजाती भी दिखाई दी। इसी के साथ उन्होंने वीडियो में अपने फैंस को नमस्ते कह बताता कि वे अमरनाथ की यात्रा कर रही है।

वीडियो पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया

सारा के इस वीडियो को लोक खूब प्यार दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि जब बॉलीवुड स्टार्स की कोई फिल्म आती है तो वे मंदिर जाने लगते हैं। लोग गालियां देते हैं कि फिल्म आने पर मंदिर जाने का दिखावा कर रहे हैं। मगर इनकी तो कोई फिल्म नहीं आ रही यह फिर भी बाबा बर्फानी के दर्शन करने गई है। ऐसे में लोगों को अपनी सोच बदलनी चाहिए। अन्य यूजर ने सारा की तारीफ करते लिखा कि ये भारत की महान हस्तियों में से एक है। इसी के साथ एक ने सारा को सरल और सामान्य कहते हुए अदभुत कहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles