36.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

शिरोमणि अकाली दल (अ) के यह अध्यक्ष हुए साइब क्राइम का शिकार, हैक हुआ फेसबुक पेज!

पंजाब (ACN): देशभर में साइबर क्राइम के केस कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं हैकर राजनीतिज्ञ व सांसद को भी इसका शिकार बना रहे हैं। ऐसी ही एक खबर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान से जुड़ी सामने आ रही है।

साइबर क्राइम का शिकार हुए सिमरनजीत मान

बताया जा रहा है कि नामी राजनीतिज्ञ व सांसद सिमरनजीत सिंह मान भी इसका शिकार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, किसी ने उनके फेसबुक अकाऊंट के पेज को हैक कर लिया है। इस बात की जानकारी सिमरनजीत सिंह के करीबी गुरप्रीत सिंह ने दी है।

सांसद के फेसबक पेज पर लगी चाइनीज़ लड़की की तस्वीर

बता दें, किसी ने शरारत करके उनके फेसबुक पेज पर चाइनीज़ लड़की की तस्वीर लगा दी है। इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मगर हैकर को पकड़ने व उसके द्वारा ऐसा करने का कारण जानना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles