37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

जल्द शुरू होने वाली श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर यात्रा, DC ने ट्वीट कर दी जानकारी

गुरदासपुर (ACN): इस समय श्री करतारपुर साहिब कॉरीडोर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह यात्रा बस जल्दी ही शुरू होने को है। बता दें, बाढ़ के खतरे के कारण करतारपुर कॉरीडोर के रास्ते से जाने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी गई थी। मगर अब कॉरिडोर के आस-पास से पानी का स्तर कम होने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 1 घंटे में जलस्तर 10 हजार क्यूसेक कम हो गया है।

डी.सी. अग्रवाल ने दी जानकारी

इस बारे में मीडिया से बात करते डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि पानी कम होते ही सड़क के रास्ते को फिर से शुरु कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग श्री करतारपुर साहिब की यात्रा फिर शुरू हो जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें रावी नदी में पानी का बहाव अधिक होने पर श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी गई थी। मगर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों को न घबराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल हो गई है। ऐसे में अब श्रद्धालु दोबारा से यात्रा करने जा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles