37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

स्टेटिक ने नेक्सक्स मॉल के साथ मिलकर अमृतसर में पहला फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया

– स्टेटिक ने नेक्सक्स मॉल्स के साथ साझेदारी करके नेक्सक्स अमृतसर मॉल में ईवी चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। इस लांच के साथ स्टेटिक ने पंजाब में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।

अमृतसर 20 दिसम्बर (महिमा)

-: भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग नेटवर्क प्रोवाइडर ‘स्टेटिक’ ने नेक्सस मॉल्स के साथ साझेदारी करके अमृतसर के नेक्सक्स अमृतसर मॉल में अपना पहला इलेक्ट्रानिक वाहनों के चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। भारतीय बाजार में जितनी भी प्रकार की इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध हैं हर तरह की कार को चार्ज करने के लिए इस चार्जिंग स्टेशन में 60 किलोवाट के दो तेज ईवी डीसी चार्जर से लैस सुविधा है। यहाँ पर लगभग 40 मिनट में वाहनों को 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इस साझेदारी के साथ स्टेटिक चेन्नई, मुंबई, बैंगलोर, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, अमृतसर, नवी मुंबई, पुणे, उदयपुर, मैंगलोर, चंडीगढ़, मैसूर और इंदौर जैसे 13 शहरों में 17 ईवी चार्जिंग हब लॉन्च कर रहा है। मॉल के पार्किंग लॉट में ये सभी नए चार्जिंग हब स्लो और फास्ट चार्जर की सुविधा प्रदान करेंगे ताकि लोग अपने दोपहिया, तीन और चार पहिया वाहनों को आसानी से चार्ज कर सकें।

स्टेटिक के सीईओ और को-फाउंडर अक्षित बंसल ने इस लांच के बारे में बताते हुए कहा, “पिछले कुछ सालों से अमृतसर को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसे स्वच्छ और बिना कार्बन उत्सर्जन के यातायात वाला शहर बनाने के लिए एक स्मार्ट सिटी ईको सिस्टम की जरूरत है जहाँ पर प्रदूषण को रोकने का समाधान मौजूद हो। हमने अमृतसर मे जो चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है उससे इस शहर में लोगों को आवाजाही में काफी आसानी होगी। लोग अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को बिना किसी परेशानी के चार्ज कर सकेंगे। गौरतलब है कि अमृतसर को पंजाब के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक माना जाता है। यहाँ पर प्रदूषण को दूर करने के मामले में चार्जिंग स्टेशन को स्थापित करना एक बड़ा कदम है।”

नेक्सस अमृतसर के सेंटर डायरेक्टर कर्नल मनदीप सिंह ने कहा, देश के सबसे बड़े ईवी चार्जिंग ब्रांड स्टैटिक के साथ इस साझेदारी के से हम न केवल अपने ईवी-ड्राइविंग मालिकों के मॉल में जाने के अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हैं बल्कि आम तौर पर सरकार के उभरते स्मार्ट सिटी विजन में भी योगदान देना चाहते हैं। स्वच्छ और हरित यातायात का प्रावधान स्मार्ट सिटी का एक हिस्सा है और हमें खुशी है कि स्टेटिक के

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles