37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

सुरेश महाजन ने सभी को महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के दर्शाए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

अमृतसर सिटी न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रक्टोस्तव पर समस्त समाज को बधाई देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का रचियता आदि ग्रंथ रामायण हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है। सुरेश महाजन आज केन्द्रीय मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी के समक्ष अपनी टीम के सदस्यों सहित नतमस्तक होने पहुँचें। जहाँ उन्होंने महर्षि भगवान वाल्मीकि जी चरणों में नतमस्तक होकर आशीवाद प्राप्त किया। सभी भाजपा पदाधिककारी मंदिर कमेटी द्वारा निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में भाग लेने पहुँचें थे। इसके उपरंत उन्हें तथा उनकी टीम के पदाधिकारियों को मन्दिर कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सुरेश महाजन अपनी टीम के पदाधिकारियों सहित शहर के विभिन्न बाज़ारों में भगवान वाल्मीकि जी की सवारी के स्वागत हेतु किए गए आयोजनों गोदाम मोहल्ला, हाथी गेट आदि में भी भाग लेने पहुँचें।

सुरेश महाजन ने इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में कहा कि भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत रामायण के रचयिता हैं और वह आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। आदि’ का अर्थ होता है ‘प्रथम’ और ‘कवि’ का अर्थ होता है ‘काव्य का रचयिता’, जिसके चलते वह आदिकवि कहलाए। भगवान वाल्मीकि जी द्वारा लिखित रामायण में भगवान वाल्मीकि जी ने 24000 श्लोकों में श्रीराम उपाख्यान किया है। भगवान वाल्मीकि जी का पावन तीर्थ गुरुनगरी अमृतसर पर होना हम सब के लिए बड़े गर्व की बात है, जहाँ रोज़ाना देश-विदेश से हजारों की संख्या में सैलानी तथा श्रद्धालु नतमस्तक होने पहुँचते हैं। सुरेश महाजन ने सभी को महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव राजेश हनी, पूर्व प्रदेश महामंत्री केवल कुमार, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर पिंटू, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, कुमार अमित, जिला सचिव मनीष शर्मा, शक्ति कल्याण, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक तरुण अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles