32.9 C
Amritsar
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

इस दिन मनाई जाएगी सूर्य कर्क संक्रांति, इन राशियों के होंगे वारे-नारे

जालंधर (ACN): ज्योतिषशास्त्र अनुसार, हर माह सूर्य ग्रह अलग राशि में प्रवेश करते हैं। वे पूरे माह उसी राशि में विराजमान करते हैं। इस बार 16 जुलाई 2023, रविवार सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव 16 जुलाई की सुबह 04.59 मिनट पर कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं कुछ ज्योतिष मान्यता के मुताबिक सूर्य 17 जुलाई की सुबह 5.19 मिनट पर गोचर करेंगे।

ऐसे में कुल 12 राशियों में इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। चलिए आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताते हैं जिनके लिए सूर्य का गोचर अच्छा रहने वाला है।

मेष राशि

इन लोगों को नौकरी व करियर से जुड़ी बड़ी सफलता मिल सकती है। ये लोग इस दौरान भौतिक सुखों का लाभ पा सकते हैं। जो लोग संपत्ति व वाहन खरीदने की सोच रहे हैं वे इस काम में सफल होंगे। मगर इन्हें इस समय नेचर में थोड़ा बदलाव कर शांत रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि

इन लोगों के लिए यह माह भाग्य बदलने वाला माना जा सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को भी निवेश में लाभ मिलने के आसार है। ऐसे में करियर के लिए यह माह बेहद लाभदायक रहेगा। आर्थिक तौर पर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

इन लोगों के स्वभाव में बदलाव आ सकता है। इन्हें प्रमोशन मिलने के आसार बन रहे हैं। व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है। जिन लोगों की सेहत बिगड़ी हुई है उन्हें कुछ सुधार महसूस होगा। वहीं शादी के योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है।

कन्या राशि

इन लोगों की आर्थिक परेशानी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारी लोगों को पहले से लाभ मिल सकता है। इस दौरान निवेश करना भी फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि

जो लोग नया वाहन लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय सबसे बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग को भी इस दौरान फायदा मिल सकता है। इस राशि के लोगों को इस दौरान धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से निपटने में सफलता मिलेगी।

वृश्‍चिक राशि

इस अवधि में वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्य प्रबल होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग इस दौरान संपत्ति खरीदने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यह समय एकदम परफेक्ट रहेगा।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles