Tag: #Amritsar City News
-

वार्ड नंबर 53 की गलियों को बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
अमृतसर,20 मार्च (गगनदीप) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 53 की गलियां बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों की गलियां बनवाने के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलियां बनवाने के विकास कार्यों से पहले इन गलियों की सीवरेज व्यवस्था को भी ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार विकास के प्रोजेक्ट को शुरू करवाने के साथ-साथ शिक्षा क्रांति के लिए भी बहुत ही बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में डिजिटल एजुकेशन उपलब्ध करवाने के लिए 400 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल एजुकेशन के तहत पंजाब के सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में इंटरएक्टिव पैनल और कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करके सरकार के बड़े-बड़े पदों पर आसीन होंगे। इस अवसर पर चरणजीत सिंह, जे एस राहुल, हैप्पी चोपड़ा, साजन कुमार, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे। -

शहर को कूड़ा-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की एक नई पहल
अमृतसर, 20 मार्च (गगनदीप) स्वच्छता बनाए रखने और नागरिकों में जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को जारी रखते हुए, नगर निगम अमृतसर ने शहर की सड़कों पर कूड़ा फैलाने पर रोक लगाने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इस पहल के तहत शहर भर में दुकानदारों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के काउंटरों पर जागरूकता से संबंधित स्टिकर लगाए जा रहे हैं। इन स्टिकरों का उद्देश्य दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को कूड़ा न फैलाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
यह अभियान आयुक्त श्री बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। दुकानदारों को स्वच्छ अमृतसर के मिशन में जिम्मेदार भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित करें और ग्राहकों को कूड़ा फैलाने से रोकें।
इस अवसर पर आयुक्त श्री बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा, “स्वच्छता एक साझा जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों के माध्यम से हम नागरिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में व्यवहारिक बदलाव लाना चाहते हैं। इस प्रकार के छोटे कदम अमृतसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में बड़ा योगदान दे सकते हैं।”
अधिकारियों ने आगे कहा कि इस तरह के छोटे लेकिन प्रभावी उपाय नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और बेहतर कचरा प्रबंधन की आदतों को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
नगर निगम ने आम जनता से भी इस पहल में सहयोग करने और निर्धारित कूड़ेदानों का उपयोग करने की अपील की है। नागरिक कचरा उठाने में लापरवाही या अनियमितता की शिकायत निगम की हेल्पलाइन पर दर्ज करवा सकते हैं।
यह कदम नगर निगम के स्वच्छ, हरित और सतत अमृतसर के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।
-

विश्व जल दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा वॉकाथॉन का आयोजन
अमृतसर 20 मार्च (गगनदीप): अमृतसर नगर निगम द्वारा द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह वॉकाथॉन रविवार, 22 मार्च को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पाईटेक्स मेला ग्राऊंड, रणजीत एवन्यू-डी ब्लॉक में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब म्यूनिसिपल सर्वसिस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिहं सैनी ने बताया की 3.5 कि.मी लंबी इस वॉकाथॉन का उद्देश्य शहरवासियों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस वॉकाथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लें और जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जल बचाने, जल का सही उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। वॉकाथॉन में भाग लेने के लिए इस क्यूआर कोड को स्कैन करके शहरवासी रजिस्टर करवा सकते हैं।
-

सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़
पुर्तगाल से सक्रिय विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे गिरफ्तार आरोपी : डीजीपी गौरव यादव
-आपराधिक तत्वों को आगे सप्लाई करनी थी बरामद की गई खेप : सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर
चंडीगढ़ / अमृतसर (गगनदीप ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नाबालिग सहित छह आरोपियों को सात आधुनिक पिस्तौलों समेत गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे एक हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव बुरज के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (27), बटाला के सुंदर नगर के मनीष कुमार उर्फ जैरी (24), अमृतसर के गांव चूचकवाल के सरूप सिंह उर्फ रूप (27), अमृतसर के गांव फतेहपुर राजपूता के चमकौर सिंह (20) और तरनतारन के भिखीविंड के वंश शर्मा (23) के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में पांच 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और दो .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पुर्तगाल स्थित एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जो ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी में उनकी मदद करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी इन हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे।
डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे-पीछे के लिंक स्थापित करने हेतु और जांच की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से एक नाबालिग समेत गुरप्रीत उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल बरामद किए।
आगे की पूछताछ के दौरान हुए खुलासे के आधार पर उसके साथियों मनीष उर्फ जैरी, सरूप उर्फ रूप और चमकौर सिंह को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से तीन और 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी चमकौर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर वंश शर्मा को भी दो .30 बोर पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
सीपी ने बताया कि आरोपी मनीष उर्फ जैरी पिछले साल बटाला में पुलिस अधिकारियों पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था और फरार चल रहा था। इसी तरह आरोपी सरूप उर्फ रूप का भी आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
इस संबंध में अमृतसर के पुलिस स्टेशन छावनी में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(6), 25(7)(1) और 25(8) के तहत एफआईआर नंबर 42 दिनांक 11-03-2026 को मामला दर्ज किया गया है।
-

LPG सिलेंडर संकट गहराया, आम आदमी पर दोहरी मार
नई दिल्ली/अमृतसर/देशभर: देश में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर को लेकर हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। एक तरफ सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है, वहीं कई शहरों में सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही।
बढ़ती कीमतों से रसोई का बजट बिगड़ा
तेल कंपनियों द्वारा हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। 14.2 किलो सिलेंडर अब कई शहरों में ₹900 से ₹1000 के पार पहुंच चुका है।
कमर्शियल सिलेंडर भी महंगे होने से होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ गई है, जिसका असर सीधे ग्राहकों पर पड़ रहा है।सप्लाई में रुकावट, उपभोक्ता परेशान
देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
-
लोगों को बुकिंग के बाद कई-कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है
-
कुछ क्षेत्रों में एजेंसियों पर सिलेंडर खत्म होने की स्थिति
-
उद्योगों ने भी गैस की कमी पर चिंता जताई
स्थानीय स्तर पर भी उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि समय पर डिलीवरी नहीं हो रही
कालाबाजारी ने बढ़ाई परेशानी
गैस की कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग कालाबाजारी में सक्रिय हो गए हैं।
-
कमर्शियल सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे
-
घरेलू गैस का अवैध उपयोग भी सामने आया
-
कई राज्यों में प्रशासन द्वारा छापेमारी कर सिलेंडर जब्त किए गए
-
नए नियमों से बढ़ी सख्ती
सरकार ने LPG कनेक्शन को लेकर सख्त कदम उठाए हैं—
e-KYC अनिवार्य किया गया,डुप्लीकेट और फर्जी कनेक्शन पर कार्रवाई,सब्सिडी को लेकर भी नई जांच प्रक्रिया
-
-

प्रभु श्री राम की महिमा का रसास्वादन करवाया
अमृतसर सिटी न्यूज (गगनदीप)दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से बेरी गेट स्थित आई टी आई वूमेन ग्राउंड में में श्रीराम कथामृत का आयोजन किया जा रहा है। श्री राम कथा अमृत आयोजन के तृतीय दिवस में जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य साध्वी सौम्या भारती जी ने प्रभु श्री राम की महिमा का रसास्वादन करवाया। साध्वी जी ने बताया वास्तव में हमारा मन वन का प्रतीक है। ताड़का और सुबाहु मारीच इत्यादि असुर हमारे मन में उठने वाले लोभ, मोह, अहंकार का प्रतीक है। जिस प्रकार से वन प्रांत में प्रभु श्रीराम के प्रकट होने पर आसुरी शक्तियों का अंत हुआ। अंधकार व अज्ञानता समाप्त हुए और शांति के साम्राज्य की स्थापना हुई ठीक वैसे ही हमारे अंतर्गत में जब तबु श्रीराम का प्राकट्य होगा, तब इन विकारों के ऊपर अंकुश लग पाएगा। आवश्यकता है एक सतगुरु के शरणागत होकर अपने अंदर श्रीराम को प्रकट करने की। तदुपरांत प्रभु श्री राम जनकपुर में प्रस्थान करते हैं जहां प्रभु श्री राम भगवान शिव के धनुष को भंग कर मां सीता का वर्णन करते हैं। प्रभु श्री राम व जानकी का विवाह मात्र एक मनोरंजन के लिए नहीं है। मां सीता आत्मा का प्रतीक है तो प्रभु श्रीराम परमात्मा का। विवाह प्रसंग हमें संदेश देता है कि यदि हम अपनी आत्मा रूपी कन्या का भगवान श्री राम रूपी वर के संग विवाह करना चाहते हैं हमें अपने जीवन में एक विचोलिया के रूप में सतगुरु की आवश्यकता है । गुरु के बिना इंसान ईश्वर का दर्शन प्राप्त नहीं कर सकता है । आज बहुत से लोग गुरु को तो अपने जीवन में धारण करते हैं परंतु धर्म ग्रंथों की इस कसौटी के आधार पर नहीं, जो समय का सच्चा संत सतगुरु हुआ करता है वो हमारे घट में ईश्वर का साक्षात्कार करवाता है। हम संत के चेहरे का नूर, उसके पीछे लगे लोगों की भीड़, मधुर वाणी में धर्म ग्रंथों के ज्ञान से एक सतगुरु की पहचान करते हैं। लेकिन हमारे शास्त्र धर्म ग्रंथ कहते हैं फूटी आंख विवेक की सूझे ना संत असंत आज हमारे पास वह विवेक की आंख नहीं है जिससे हम एक सच्चे संत की पहचान कर पाए। और उसके शरणागत होकर ईश्वर अनुभूति का साक्षात्कार कर अपने जीवन को सार्थक कर पाए। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक परम पूजनीय वंदनीय सर्व श्री आशुतोष महाराज जी उस सनातन पुरातन ब्रह्म ज्ञान को देख करके ईश्वर दर्शन की अनुभूति करवाने का सामर्थ्य रखते हैं । दिव्य ज्योति जागृति संस्थान समस्त प्रभु प्रेमी भक्तों का ईश्वर दर्शन के लिए आवाहन करता है। कथा की समाप्ति प्रभु की पावन आरती के साथ की गई। कथा के दैरान साध्वी राजविंदर भारती जी, साध्वी कृष्णपिता भारती जी, साध्वी निरजा भारती जी, स्वामी रंजीतानंद जी, सुरिंदर बबला जी, मानव तनेजा जी ( राष्ट्रीय कार्यकर्ता बीजेपी), परगट सिंह जी, सुरेश कुमार जी ( चेयरमैन श्री राधे कृष्णा मंदिर अमृतसर कैंट ), गौरव सहगल,कान सिंह, श्रीमती स्वराज ग्रोवर (समाज सेवक), श्रीमती इंद्रा धवन (समाज सेवक), सुशिल भटिआ जी (समाज सेवक ), प्रवेश भटिआ जी (समाज सेवक) उपस्थित रहे।
-

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
अमृतसर,19 मार्च (गगनदीप) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज अंनगढ़ क्षेत्र बोड़ वाली गली , फतेह सिंह कॉलोनी और प्रीत एवेन्यू की गलियां बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से गलियां बनवाने के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रीमिक्स से सड़के बनवाने के भी विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर हल निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में आज गलियां बनवाने के विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं, उन गलियों की पहले सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाया गया था। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है।
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिन-जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है, वहां पर नए ट्यूबवेल शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक नए ट्यूबवेल शुरू करवाए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ पांच और नए ट्यूबवेल शुरू करवाने की मंजूरी दे दी गई है। इस अवसर पर इन क्षेत्र के लोगों ने विकास कार्य शुरू करवाने पर विधायक डॉ गुप्ता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज सनप्रीत सिंह भाटिया,वार्ड इंचार्ज गुरदास सिंह, जगतार सिंह जग्गा, राजू भाटिया,रितेश कुमार, बाबू लाल, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
-

मान सरकार 100% चुनावी वादे पूरे करने वाली आज़ादी के बाद पहली सरकार: धालीवाल
मान सरकार हर चुनावी वादे को पूरा करने का सम्मान करती है: धालीवाल
पूर्व सरकारों के समय चुनावी घोषणापत्र से लोगों का विश्वास उठ चुका था: धालीवाल
धालीवाल ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया
अमृतसर/अजनाला, 19 मार्च (गगनदीप ):आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि “पंजाब सरकार के चार साल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ” के तहत यह पंजाब के इतिहास में पहली ऐसी सरकार है, जिसने अपने 5 साल के कार्यकाल की बजाय मात्र 4 साल में ही 1000–1500 रुपये प्रति माह सामान्य वर्ग और दलित वर्ग की महिलाओं के खातों में राशि भेजने, राज्य के हर नागरिक को 10 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 90 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं को बिना शर्त 600 यूनिट मुफ्त बिजली, 64 हजार सरकारी नौकरियां, 40 लाख परिवारों को ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत गेहूं के साथ दाल, हल्दी, नमक, तेल आदि की मुफ्त राशन किट, शिक्षा क्रांति और स्वास्थ्य क्रांति के तहत आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक खोलने जैसी ऐतिहासिक जनकल्याणकारी सुविधाएं देकर अपने 100 प्रतिशत चुनावी वादे (घोषणापत्र) पूरे करने का मील का पत्थर स्थापित किया है।
श्री धालीवाल आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए आयोजित “जनता दरबार” को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावी गारंटियों, सर्वांगीण विकास, रोजगार और सामाजिक सद्भावना को मजबूत करने के नाम पर बदलाव के रूप में सत्ता में आई भगवंत मान सरकार अपने हर चुनावी वादे का सम्मान करती है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले आज़ादी के बाद पंजाब में सत्ता में रही कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने कथित तौर पर अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए, जिसके कारण लोगों का चुनावी घोषणापत्र से विश्वास उठ गया था। यहां तक कि लोग इन पार्टियों के घोषणापत्र लागू करवाने के लिए अदालतों का सहारा लेने और केंद्रीय चुनाव आयोग से ऐसी पार्टियों की मान्यता रद्द करने की मांग भी कर रहे थे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने “आप” सरकार का चुनावी घोषणापत्र 100 प्रतिशत लागू करके पंजाब के लोगों का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों और आगामी 5 वर्षों के लिए नई जनहितैषी गारंटियों के आधार पर वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में फिर से जनादेश हासिल कर कांग्रेस, अकाली, भाजपा और अन्य विपक्षी दलों को हराकर भगवंत मान सरकार दोबारा सत्ता में आएगी।
जनता दरबार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए धालीवाल ने कहा कि यहां लोगों को विभिन्न दफ्तरों में भटकने की बजाय मौके पर ही न्याय मिलता है। जिन मामलों का समाधान तुरंत संभव नहीं होता, उन्हें बाद में प्राथमिकता के आधार पर पुलिस और सिविल प्रशासन द्वारा निपटाया जाता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता दरबार के ठोस परिणाम सुनिश्चित किए जाएं ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।
-

Today Weather Update :अमृतसर में बारिश और तेज़ हवाओं से मौसम ने ली करवट
तापमान में गिरावट, बादलों का डेरा—पश्चिमी विक्षोभ का असर, 2 दिन और राहतअमृतसर, 20 मार्च (गगनदीप):
अमृतसर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी है। शहर में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश, घने बादल और तेज़ हवाओं के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुआ है, जिसका असर पूरे पंजाब में देखने को मिल रहा है।शुक्रवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान लगभग 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास रहा। दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी होती रही, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।
पंजाब के अन्य शहरों—लुधियाना, जालंधर और चंडीगढ़—में भी इसी तरह के मौसम का असर देखा गया है। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भी हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
खेती पर असर, किसान चिंतित
बारिश और तेज हवाओं के चलते कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। खेतों में खड़ी फसल के गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और प्रशासन से सर्वे की मांग की जा रही है।
आगे का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
अलर्ट
प्रशासन ने लोगों को तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।