spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

वार्ड नंबर 53 की गलियों को बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

अमृतसर,20 मार्च (गगनदीप) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 53 की गलियां बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों की गलियां बनवाने के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलियां बनवाने के विकास कार्यों से पहले इन गलियों की सीवरेज व्यवस्था को भी ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की  सरकार विकास के प्रोजेक्ट को शुरू करवाने के साथ-साथ शिक्षा क्रांति के लिए भी बहुत ही बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में डिजिटल एजुकेशन उपलब्ध करवाने के लिए 400 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी  दे दी गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल एजुकेशन के तहत पंजाब के सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में इंटरएक्टिव पैनल और कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करके सरकार के बड़े-बड़े पदों पर आसीन होंगे। इस अवसर पर चरणजीत सिंह, जे एस राहुल, हैप्पी चोपड़ा, साजन कुमार, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles