पंजाब | 14 अक्टूबर नैशनल न्यूज ः गत दिवस पिछले दिन पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी । उसके मामले में बड़ी खबर सामने आई है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया गया है। इस हत्या के बाद पंजाब सरकार एवं पुलिस प्रशासन के हाथों पैरों की पड़ गई है। परविंदर के पिता एवं उनके साथियों द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब का अस्तीफा मांगा जा रहा है उनके साथ डी.जीपी पंजाब का भी इस्तीफा मांगा है।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे राजस्थान से पकड़ लिया। इस मामले को लेकर इलाके में काफी रोष देखने को मिला था।
परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाने के कारण चर्चा में रहे थे। उनकी हत्या के बाद मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी।



