spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा में पप्पू महाजन का बढ़ा कद, पंजाब इंडस्ट्रियल सेल की कमान सौंपी

35 साल बाद वार्ड नंबर 26 में भाजपा को दिलाई थी जीत, दो बार पंजाब कार्यकारिणी के सदस्य और जिला उपप्रधान भी रह चुके हैं पप्पू महाजन

अमृतसर सिटी न्यूज ः  भाजपा के वरिष्ठ नेता राजिंदर उर्फ पप्पू महाजन को पार्टी के प्रति लंबे समय से समर्पण और संगठनात्मक योगदान का सम्मान देते हुए पंजाब इंडस्ट्रियल सेल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। पार्टी में पप्पू महाजन के बढ़ते कद को उनकी लंबे समय से जारी संगठनात्मक सक्रियता और भाजपा के प्रति निष्ठा के रूप में देखा जा रहा है।

पप्पू महाजन का राजनीतिक सफर भी उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने जब पहली बार वार्ड नंबर 26 से चुनाव लड़ा था, तब करीब 35 साल बाद इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। इसके बाद वार्ड नंबर 9 से उनकी पत्नी ने चुनाव जीतकर क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक पकड़ को मजबूत किया। पप्पू महाजन दो बार पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य और दो बार जिला उपप्रधान की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

अपनी नियुक्ति पर पप्पू महाजन ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वो जन्म से ही भाजपा के समर्थक रहे हैं और पार्टी की विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा कायम रही है। पार्टी ने उन्हें पंजाब इंडस्ट्रियल सेल के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपकर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए केवल गर्व की बात नहीं, बल्कि एक अहम जिम्मेदारी भी है, जिसे वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे।

पप्पू महाजन ने कहा कि आज के समय में उद्योग जगत प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उद्योगों के विकास से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में उद्योगपतियों और कारोबारियों को आने वाली समस्याओं को समझना, उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब इंडस्ट्रियल सेल के माध्यम से वह उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ संपर्क मजबूत करेंगे और उनकी समस्याओं, सुझावों तथा मांगों को पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हो और कारोबारियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी पहल की जा सके।

पप्पू महाजन ने कहा कि भाजपा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ उद्योग जगत और पार्टी के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए भी काम करेंगे।
पप्पू महाजन को बधाई देने के लिए आज उनके गृह पर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा, गोपी कृष्ण इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के वाइस प्राइसेंट विक्रम सहगल, अमन शर्मा अजय मेहरा, आशु सेठी, गोपाल कपूर, राजेश महाजन, सनी महाजन सहित अन्य उद्योगपति खास तौर पर पहुंचे ओर ढोल की थाप पर इस मौके को खास बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles