29.5 C
Amritsar
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

बड़ी खबर: पकड़ा गया शिवसेना नेता पर हमला करने वाला आरोपी

बटाला (ACN): जानकारी के लिए बता दें, 24 जून को शिव सेना समाजनादी के संगठन मंत्री राजीव महाजन, उनके भाई व बेटे पर 2 अज्ञात युवकों ने फायरिंग की थी, जिससे वे तीनों घायल हो गए थे। आरोपियों ने शहर के सिटी रोड पर स्थित उनके शोरूम पर आकर उनपर गोलियों से हमला किया था।

इस दौरान राजीव महाजन के पेट में 2, कंधे व पैर पर 1-1 गोली लगी थी। उनके भाई अनिल गुप्ता को छापी पर और बेटे मानव के सिर पर गोली लगी थी। ऐसे में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया था। इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पकड़ा गया मुख्य आरोपी

हमला होने के बाद बटाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाइ की। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, आरोपी पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है, जिसे वहां की पुलिस की मदद से हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles