28.8 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

ब्यास दरिया के टूटे बांध ने बढ़ाई मुश्किलें, इस जिले में मंडरा रहा खतरा

पंजाब (ACN): बीते कुछ समय से पंजाब के कई इलाकों ने बाढ़ क सामना किया है। वहीं अब खबर आ रही है कि तरनतारन में बाढ़ आ सकती है।

टूटा ब्यास दरिया का बांध

बताया जा रहा है कि खड़ूर साहिब में ब्यास दरिया का बांध टूट चुका है। वहीं गांव मुंजा के पास ब्यास दरिया में दरार पड़ गई है। इसके कारण खेतों में पानी भर आया है। इसी के साथ कई एकड़ फसल इसके कारण प्रभावित हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने कही यह बात

इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया है कि सुबह 3 बजे बांध टूट गया है। इसके कारण आसपास के खेतों व 3 गांवों में कई फीट भारी घुस गया है। लोगों के साथ प्रशासन भी बांध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर कुछ खास सफलता नहीं मिल रा रही है। कहा जा रहा है कि पानी का तेज बहाव होने के कारण बांध बनने में परेशानी आ रही है। इसी के साथ मानसा जिले में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। लोग नेशनल हाईवे पर पुल पर बांध बनाने में जुटे हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles