30.9 C
Amritsar
Monday, June 16, 2025
spot_img

पंजाब: भाखड़ा डैम में जलस्तर बढ़ने का खतरा, इन गांवों को जारी हुआ अलर्ट

पंजाब (ACN): आज फिर राज्यभर में तेज बारिश आने से बाढ़ पीड़ित लोगों की चिंता बढ़ गई। वहीं अब खबर सामने आ रही है भाखड़ा डैम में पानी का स्तर फिर से बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि खतरा 30 फीट की दूरी पर है। ऐसे में सतलुज दरिया के पास के गांवों को खाली करवाने के आदेश दे दिए गए हैं। दरअसल, पानी का स्तर बढ़ने से डैम से पानी कभी भी छोड़ा जा सकता है।

भाखड़ा डैम में बढ़ा जलस्तर

मिली जानकारी के अनुसार, इस समय डैम 1680 फीट खतरे के निशान पर है। वहीं पानी का स्तर 1650 तक पहुंच गया है। ऐसे में अगर जलस्तर बढ़ गया तो पानी छोड़ने की नौबत आ जाएगी।

नंगल के एस.डी.एम. ने लिखी चिट्ठी

बताया जा रहा है कि नंगल के एस.डी.एम. ने बी.डी.पी.ओ. को चिट्ठी लिखकर बताया है कि डैम बस 30 फीट खतरे से दूर है। इस समय डैम में पानी का स्तर 87 फीट पहुंच चुका है। वहीं डैम से निकलने वाली सभी नहरें भी पूरी तरह से भरी हुई है। ऐसे में आने वाले समय में फ्लड गेट खोलने की बात आ सकती है।

इस जिलों के गांवों को खतरा

इसके कारण सतलुज किनारे पर बसे गांवों में बाढ़ आने का खतरा है। यहां आपको बता दें कि सतलुज पंजाब में रोपड़, जालंधर, लुधियाना, श्री आनंदपुर साहिब आदि जिलों से होकर गुजरती है। वहीं बी.बी.एम.बी. ने सतलुस से 50 -100 किमी के दायरे में अलर्ट रहने की सलाह दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles