पंजाब (ACN): इस समय भाजपा सरकार से जुड़ी एक अहम व बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, कल खबर आई थी कि बीजेपी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उनकी सीट खाली होने पर इस पद को संभालने के लिए सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह व मनप्रीत बादल का नाम सामने आया था। मगर आज खबर आई है कि पार्टी ने अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है।
अब ये संभालेंगे पार्टी की कमान
मिली जानकारी के अनुसार, हाईकमान ने भाजपा का नया अध्यक्ष बनने के लिए सुनील जाखड़ के नाम पर मुहर लगा दी है। ऐसे में अब भाजपा की कमान उन्हें सौंप दी गई है। अब से भाजपा पार्टी के नए अध्यक्ष सुनील जाखड़ माने जाएंगे।