28.8 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पंजाब: फिर बढ़ा इस नदी का जलस्तर, इन जगहों पर बढ़ा बाढ़ आने का खतरा!

पंजाब (ACN): आज राज्यभर में तेज बारिश हो रही है। इसके कारण कई गांवों में बाढ़ आने की नौबत सता रही है। वहीं अब पटियाला जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घग्गर दरिया के पास के गांव भांखरपुर में पानी का स्तर बहुत बढ़ गया है।

पिछले 2 घंटे में बढ़ा इतने फीट पानी

जानकारी के लिए बता दें बीते 2 घंटे में जलस्तर 9.5 फीट तक पहुंच गया है। बता दें, इसका लेवल सिर्फ 10 फीट होने से यह चिंता का विषय है। इसके साथ टांगरी और मारकंडा नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण नदियों के पास लगते गांवों व इलाकों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है।

डी.सी. ने दिए आदेश

मौसम का हाल देखते हुए डी.सी. पटियाला ने एडिशनल डी.सी. (विकास), उपमंडल मेजिस्ट्रेट (पटियाला, समाना, नाभा, राजपुरा, पातड़ां, दुधनसाधां) व डी.डी.पी.ओ. पटियाला को घग्गर दरिया और मारंकडा नदी के पास के गांव भांखरपुर व टांगरी के नजदीक के क्षेत्रों के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के आदेश दे दिए हैं। डी.सी. ने सभी अधिकारियों को इस मामले में एक्शन टेकन रिपोर्ट आज शाम 5 बजे सबमिट करवाने का निर्देश जारी किया है।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles