40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पार्टी से बाहर हुआ कांग्रेस का यह कौंसलर, बताई यह वजह

टांडा उड़मुड़ (ACN): इस समय पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टांडा के वार्ड नंबर 10 के कौंसलर हरी कृष्ण सैनी (कुक्कू सैनी) को कांग्रेस ने करीब 6 सालों के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

यह बताई वजह

जानकारी के लिए बता दें, कौंसलर सैनी को बाहर निकालने के लिए कांग्रेस वालों ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासन की उल्लंघना करने वाला बताया है। ऐसे में उन्होंने सैनी को पूरे 6 सालों के लिए पार्टी से बाहर निकालने के लिए पत्र भी जारी कर दिया है।

जनरल सैक्रेट्री इंचार्ज ने जारी किया पत्र

बता दें, सैनी को पार्टी से बाहर निकालने का पत्र जनरल सैक्रेट्री इंचार्ज संदीप संधू ने जारी किया है। पत्र के मुताबिक, कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा यह कार्रवाई जिला प्रधान अरुण डोगरा व हलका इंचार्ज उड़मुड़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां के कहने पर की गई है। ऐसे में पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के कौंसलर को बाहर निकालने का फैसला ले लिया है।

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles