जालंधर (ACN): हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के साथ भगवान जी की भोग लगाने का भी विशेष महत्व है। भोग के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। वहीं अगर आप भगवान को उनकी प्रिय चीज का भोग लगाएंगे तो वे जल्दी ही प्रसन्न होंगे।
पूजा के बाद भोग लगाना जरूरी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के बाद भगवान जी को भोग जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे भगवान की जी कृपा घर-परिवार पर रहती है। चलिए जानते हैं किस देवी-देवता को कौन सा भोग लगाना चाहिए…
गणेश जी को लगाएं ये भोग
भगवान गणेश जी को प्रथम पूजनीय कहा जाता है। ऐसे में सबसे पहले इनकी पूजा की जाती है। बात गणेश जी के भोग की करें तो उन्हें मोदक और लड्डू अतिप्रिय है। ऐसे में आप उन्हें मोदक, बेसन या मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
भगवान शिव को लगाएं ये भोग
भगवान शिव की पूजा दूध, घी, दही, शहद आदि के बिना अधूरी मानी जाती है। ऐसे में उन्हें ये चीजें जरूर अर्पित करें। इसी के साथ उन्हें आटे के चूरमा का विशेष तौर पर भोग लगाया जाता है।
श्रीकृष्ण को लगाएं ये भोग
नटखट श्रीकृष्ण जी की कृपा पाने के लिए उन्हें माखन, दूध, धनिया की पंजीरी आदि का भोग लगाएं।
मां दुर्गा लगाएं ये भोग
हर साल 2 बार मां दुर्गा के नवरात्रि मनाई जाती है। इस दौरान मां के सभी नौ रुपों को हर दिन अलग-अलग भोग लगाया जाता है। वहीं आखिरी दिन मां को हलवा, पूरी व चने का भोग लगाया जाता है। असल में, ये माता रानी को अतिप्रिय है।
हनुमान जी को लगाएं यह भोग
हनुमान जी को बूंदी बेहद पसंद है। ऐसे में आप मंगलवार व शनिवार के दिन खासतौर पर उन्हें बूंदी का भोग लगाएं।
मां लक्ष्मी को लगाएं ये भोग
धन की देवी मां लक्ष्मी को सफेद चीजें जैसे कि खीर, बर्फी, मखाने की खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे वे जल्दी ही प्रसन्न होती है।
विष्णु जी को लगाएं ये भोग
भगवान विष्णु को पीली चीजें बेहद पसंद हैं। ऐसे में आप उन्हें बेसन के लड्डू, पीले चावल या कोई पीले फल का भोग लगा सकते हैं।