32.9 C
Amritsar
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

कांग्रेस के यह पूर्व MLA की कोर्ट में हुई पेशी, बढ़ी न्यायिक हिरासत

पंजाब (ACN): इस समय कांग्रेस के पूर्व एम.एल.ए. कुशलदीप किक्की ढिल्लों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आज वे फरीदकोट की अदालत में पेश हुए थे। इस दौरान नाभा जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उनके पूछताछ की गई। ऐसे में अदालत ने उनकी न्यायिक हिसासत बढ़ा दी है।

इस दिन होगी अगली सुनवाई

बता दें, ढिल्लों पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगा था। इसी सिलसिले में वे आज अदालत में पेश हुए थे। अब इस केस की आगे की सुनवाई 5 जुलाई 2023 को होगी।

इस दिन हुई थी गिरफ्तारी

बता दें, ढिल्लों पर आरोप लगने के बाद विजिलेंस की टीम ने उन्हें 16 मई को हिरासत में ले लिया था। इस दौरान ढिल्लों के साथ उनके सह-आरोपी गुरसेवक सिंह के विरुद्ध भी जांच की गई थी। इसके बाद उनपर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर केस दर्ज किया गया था।

जानकारी के लिए बता दें, इसी साल फरवरी में विजिलेंस की टीम ढिल्लों के चंडीगढ़ मे बने फार्म हाउस पर भी पैमाइश के लिए गई थी। उन्होंने पूर्व एमएलए की सभी संपत्तियों का आकलन करने के लिए 1अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2022 तक की करीब 5 साल की चैकिंग अवधि निर्धारित की है। इस जांच दौरान पाया गया कि उनके पास आय से अधिक जायदाद है। उन्होंने गांव मूसा, तहसील सादिक, फरीदकोट आदि में किसी अन्य लोगों के नाम से संपत्ति खरीदी हुई थी।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles