34.8 C
Amritsar
Thursday, June 19, 2025
spot_img

जेल में भूख हड़ताल पर यह खालिस्तानी समर्थक, पत्नि ने किए और भी खुलासे

पंजाब (ACN): इस समय असम की डिब्रूगढ़ जेल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह इस समय अपने साथियों के साथ इसी जेल में सजा काट रहा है। ऐसे में अमृतपाल से जुड़ी एक खबर आई है। बताया जा रहा है कि वह जेल में अपने साथियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा है।

पत्नी ने किया खुलासा

इस बात का खुलासा करते हुए अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर ने कहा है कि अमृतपाल सिंह व उनके साथी जेल में भूख हड़ताल पर है। जानकारी के लिए बता दें, किरणदीप कौर हर हफ्ते अपने पति से मिलने जेल जाती है।

भूख हड़ताल को लेकर अमृतपाल ने कही यह बात

भूख हड़ताल पर बैठे अमृतपाल का कहना है कि उन्हें जेल में अच्छा खाना नहीं मिल रहा है। इसी के साथ उन्होंने जेल में खाना बनाने वाले व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह तंबाकू खाता है। तंबाकू का सेवन सिख रहत मर्यादा (धार्मिक आचरण संहिता) के खिलाफ माना जाता है। ऐसे में उन्होंने ऐसा खाना खाने से मना कर दिया है। इसी के साथ अमृतपाल ने जेल से फोन करने की अनुमति भी मांगी है।

जेल में आ रही ये परेशानियां

इसी के उनकी पत्नि ने खुलासा किया है कि अमृतपाल व उनके साथियों की भाषा जेल में मौजूद अन्य कैदियों को समझ नहीं आती है। ऐसे में वे मानसिक तौर से परेशान हो रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें, अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद एन.एस.ए. के तहत उन्हें असम की डिब्रुगढ़ जेल में सजा काटने के लिए भेज दिया है। ऐसे में वे इस समय अपने साथियों के साथ असम की जेल में सजा भुगत रहे हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles