30.3 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

देश में ‘दो भारत’ स्वीकार नहीं किए जाएंगे : राहुल गांधी

एसीएन नैशनल डैस्क

कांग्रेस द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी को लोगों का समर्थन मिल रहा है। वहीं उनके द्वारा मोदी सरकार के उपर तंज भी कसे जा रहे हैं व उन्हे सवालों में घेरा जा रहा है।पिछले दिन उनके साथ सोनिया गांधी ने भी यात्रा मे हिस्सा लिया था। राहुल गांधी ने 6 अक्तूबर को एक टवीट कर सरकार की आैर फिर से एक बात कही है जिसमें उन्होंने देश में दो भारत स्वीकार नहीं किये जाएगें।

उन्होंने टवीट में लिखा कि वह एक महिला से मिले, जिनके किसान पति ने 50,000 रुपये का कर्ज होने के कारण आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि एक भारत जहां पूंजीपति मित्रों को 6 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और करोड़ों की कर्जमाफी है और दूसरा भारत, जिसमें अन्नदाताओं को 24 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और कष्टों से भरी जिंदगी है. उन्होंने कहा कि देश में ये ‘दो भारत’ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles