जालंधर (ACN): पंजाब में आप पार्टी की सरकार आते ही सीएम मान ने राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करवाने की बात सामने रखी। ऐसे में उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में विजिलेंस विभाग राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करवाने में जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। वहीं विभाग ने कई अधिकारियों पर शिकंजा कसा है। इसी के साथ कई भ्रष्टाचारियों का पर्दाफाश किया है।
ए.एस. आई. पर शिकंसा कसा
जानकारी के लिए बता दें, इस बार विजिलेंस विभाग ने ए.एस.आई. राम प्रकाश पर अपना शिकंजा कसा है। विभाग ने थाना पतारा के ए.एस.आई. को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ए.एस.आई. ने किसी झगड़े के केस में आरोपी जसरवीर सिंह से 30 हजार रुपए रिश्वत लेने की मांग की थी। वहीं पीड़िता ने कहा कि उसने इस मामले की एक किस्त ए.एस.आई. को पहले ही दे दी थी। अब उसने इसकी दूसरी किस्त देनी थी। इसी बीच विजिलेंस को इस बारे में जानकारी मिल गई। शिकायत मिलते ही विजिलेंस विभाग ने ए.एस.आई. को हिरासत में ले लिया है। इसी के साथ वे इस मामले में आगे की जांच कर रही है।