अमृतसर (ACN): बीते कई समय से विजिलेंस ब्यूरो सख्ती से काम कर रहा है। उन्होंने कई लोगों पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तारी भी की है। वहीं अब बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने अमृतसर के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में नियुक्त एक वकील को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
8 लाख रूपए की ले रहा था रिश्वत
मिली जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की टीम ने वकील गौतम मजीठिया को करीब 8 लाख रिश्वत लेते हुए काबू किया है। टीम ने वकील पर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। हांलाकि अभी तक वकील को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मगर उसका रिश्वत लेते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह नोटों वे जमीनका बंडल लेता नजर आ रहा है।
SSP ने बताई यह बात
इस बारे में विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज के SSP वरिंदर सिंह संधू ने बताया कि अमृतसर के जितेंद्र कुमार ने उन्हें शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि उनकी मलकीत की जमीन इंप्रवमेंट ट्रस्ट अमृतसर ने एक्वायर की थी। वहीं इस केस में लॉ-ऑफिसर गौतम मजीठिया ने कहा कि जमीन को वापस दिलवाएगा। इसी के साथ अदालत की कार्रवाई में सहायता देगा।
उन्होंने बताया कि शिकातकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसने पहले भी 3-4 बार बड़ी रकमें ली है। इसके बाद अब नए केस में वकील गौतम ने 8 लाख रूपए की रिश्वत ली है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस केस मे विजिलेंस ने अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में नियुक्त वकील मजीठिया के खिलाफ केस किया है। हालांकि अभी तक वकील पकड़ा नहीं गया है। मगर उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।