37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

इस जिले के DIG पर विजिलेंस ने की कार्रवाई, लगाएं ये आरोप

पंजाब (ACN): इस समय विजिलेंस ब्यूरो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार उन्होंने किसी पूर्व मंत्री पर नहीं बल्कि डी.आई.जी. पर सख्त कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है।

रिश्वत लेने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने फिरोजपुर के पूर्व डी.आई.जी. और जालंधर पी.ए.पी. मौजूदा डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह पर शिकंजा कसा है। बताया जा रहा है कि डी.आई.जी. ने ड्रग सप्लायर से 10 लाख रुपए रिश्वत ली है। ऐसे में इस गंभीर आरोप के चलते उनपर मामला दर्ज किया गया है।

विजिलेंस के प्रवक्ता ने कही यह बात

इस बारे में जानकारी देते विजिलेंस के प्रवक्ता ने कहा कि डी.आई.जी. ने ड्रग तस्कर से रिश्त ली। इसके बदले मे उन्होंने केस में उस तस्कर का नाम दर्ज नहीं किया। बता दें, मामला तारनतारन के भिखीविंड थाने में दर्ज हुआ है। आगे उन्होंने बताया कि 20-22 जून को भिखीविंड थाने में सुरजीत नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। ड्रग तस्कर से करीब 900 ग्राम अफीम मिली थी। इसके बाद फरीदकोट के डी.एस.पी. लखबीर सिंह की गिरफ्तारी 6 जुलाई को हुई। बता दें, एस.एस.पी. द्वारा बनाई एस.आई.टी. ने जांच में पाया कि इस केस में कई बड़े अधिकारी शामिल थे। इसी के साथ इनमें डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह एक है।

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles