लुधियाना (ACN): जुलाई महीने की शुरुआत में ही राज्यभर में बारिश हो रही है। आज भी कई इलाकों में तेज बरसात हो रही है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है। मगर तेज बारिश के कारण लोगों को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई जगहों पर बारिश के बाद उमस भरा माहौल हो जाता है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
वहीं पंजाब को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी देते बताया कि आने वाले कुछ दिनों में तेज बारिश की संभावना है। बता दें, 9 जुलाई 2023 को राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश की आशंका है। ऐसे में पंजाब के कई इलाकों में यैलो अलर्ट कर दिया है।
राज्य में यहां रहा सबसे अधिक तापमान
मिली जानकारी के अनुसार, कल की तुलना में 1.6 डिग्री सैल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें, यह सामान्य तौर पर 2.3 डिग्री सैल्सियस कम है। वहीं राज्य के सबसे अधिक तापमान समराला, जिला लुधियाना का रहा। यहां का तापमान 36.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।