36.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

Hang हुई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की वेबसाइट, परेशानी में पड़े लोग

जालंधर (ACN): वाहन चालकों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की डेड लाइन खत्म हो गई है। बता दें, इसकी आखिर तारीख 30 जून तक थी। ऐसे में 1 जुलाई से पुलिस ने चालान काटने लगी है। इसके चलते लोगों ने अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

पंजाब में हाई सिक्योरिटी को लेकर सामने आई बड़ी खबर

वहीं अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर पंजाब से सामने आ रही है। वहीं राज्य में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए लोग तेजी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। मगर इसकी वजह से हाई सिक्योरिटी की वेबसाइट हैंग और धीमी गति से चल रही है। ऐसे में लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। बता दें, जहां इस काम को करने में 5 से 10 मिनट लगते थे वहीं अब इसके लिए कई घंटे लग रहे हैं।

शहर में वारदातों को रोकने के लिए किया यह काम

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए www.punjabhsrp.in वेब साइट जारी की है। इसमें लोग अपने मुताबिक डेट, समय व सेंटर चुन सकते हैं। ऐसा करने के पीछे का उद्देश्य शहर में वारदातों को रोकना है।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वालों को लगेगा इतना जुर्माना

मिली जानकारी के अनुसार, जिन लोगों ने अभी तक अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई हैं उन्हें 3000 रुपए जुर्माना देने पड़ेगा।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles