अमृतसर/तरनतारन:
पंजाब से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। Gagandeep Singh Randhawa, जो पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में अमृतसर और तरनतारन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर थे, ने आत्महत्या की कोशिश के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
इस पूरे मामले में Laljit Singh Bhullar का नाम सामने आने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।



