अमृतसर, 21 मार्च (गगनदीप )– फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स, रंजीत एवेन्यू, अमृतसर एक वैज्ञानिक और आधुनिक पद्धतियों से तैयार किया गया प्री-स्कूल है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना है, ताकि उनका ध्यान गेम्स, किताबों और वास्तविक सीखने की गतिविधियों में लगे।
यहां बच्चों के लिए पूरी तरह स्क्रीन-फ्री वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बच्चों के आकार के टॉयलेट्स बनाए गए हैं, जिससे पोटी ट्रेनिंग आसान हो सके। संस्थान में वेदर-फ्रेंडली वातावरण सुनिश्चित किया गया है, जो सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडा रहता है।
बच्चों को आकर्षित करने और बेहतर सीखने के लिए जापान से विशेष रूप से टॉयज मंगवाए गए हैं। यहां एक स्ट्रक्चर्ड स्कैनिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से हर बच्चे के विकास पर ध्यान दिया जाता है, साथ ही एक मजबूत सिक्योरिटी सिस्टम भी मौजूद है। फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स को महिंद्रा एंड महिंद्रा का सहयोग प्राप्त है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ती है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद (अमृतसर) श्री गुरजीत सिंह औजला उपस्थित रहे,
सेंटर की मालिक हैं मिसेज निशा कालरा, और सेंट्रल हेड हैं मिस निधि अदलखा। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मिसेज इंदु अरोड़ा, प्रेसिडेंट, वॉयस ऑफ अमृतसर, तथा उसके बाद काउंसलर हरपन सिंह औजला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें टेडी बियर, मजेदार गेम्स, म्यूजिक, रिटर्न गिफ्ट्स और सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन व रिफ्रेशमेंट्स शामिल थे, जिससे यह बच्चों और अभिभावकों के लिए एक यादगार अवसर बन गया।



