Home अमृतसर सिटी न्यूज ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर पुलिस की कार्रवाई काटे चालान

ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर पुलिस की कार्रवाई काटे चालान

0
1

बिना कागज़ात चलने वालों के काटे चालान, शहरभर में लगाए गए नाके

अमृतसर सिटी न्यूज  20 मार्च

अमृतसर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। आज 20 मार्च 2026 को माननीय पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस (ट्रैफिक व रोड सेफ्टी) अमनदीप कौर (पीपीएस) की अगुवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान जोन इंचार्ज की टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शहीदा साहिब एरिया और श्री दरबार साहिब के आसपास नाके लगाकर सघन चेकिंग की।

रिक्शा और ऑटो चालकों की बारीकी से जांच,जिन वाहनों के कागज़ात अधूरे पाए गए, उनके चालान काटे गए। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई गई।अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आने वाले दिनों में और सख्ती संभव
पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके और हादसों को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here