spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गगन रंधावा केस: सुनील जाखड़ पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, इंसाफ दिलाने का दिया भरोसा

अमृतसर/तरनतारन:
भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज सायं आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर गंभीर आरोपों के बीच आत्महत्या करने वाले गगन रंधावा के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

सुनील जाखड़ ने कहा कि गगन रंधावा की मौत बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना के चलते यह कदम उठाया गया है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले में न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और हर संभव कानूनी व सामाजिक सहायता प्रदान की जाएगी। जाखड़ ने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles