अमृतसर 23 मार्च (गगनदीप ): जगत ज्योति मॉडल हाई स्कूल का वार्षिक समारोह प्रिंसिपल रितु पुरी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आम आदमी पार्टी से शहर की सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा इस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
स्कूल के वार्षिक इनाम वितरण समारोह का आगाज छात्रों द्वारा गणेश वंदना से कियागया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए अपने प्रतिभा से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। देशभक्ति के गीतों पर की गई कोरियोग्राफी से छात्रों ने देश सेवा के लिए लोगों को प्रेरित किया। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पढ़ाई, खेल, टेक्नोलॉजी सहित अन्य गतिविधियों में अहम भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए मुख्य तिथि सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने कहा कि जगत ज्योति मॉडल हाई स्कूल बीते 56 वर्ष से शिक्षा और संस्कारों की गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। संस्थान के एमडी सुमित पुरी और प्रिंसिपल रितु पुरी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को उत्तम संस्कार और मानवीय मूल्यों का पाठ पढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य होते हैं। उचित मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी सही दिशा मिलती है। स्कूल द्वारा किए जा रहे हैं इस तरह ने कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा पूरी परिवार की तीसरी पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाने में जुटी है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल रितु पुरी और एमडी सुमित पुरी ने समारोह में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए मुख्य अतिथि सहित गणमान्य का सम्मान करते हुए कहा कि आगामी समय में भी वह विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। पढ़ाई के साथ छात्रों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेलों की ओर प्रेरित कर रहे हैं।



