spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस की सख्त चेकिंग, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

अमृतसर, 23 मार्च: कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर (आईपीएस) के निर्देशों पर की गई।

पुलिस टीमों ने शहर के अंदरूनी और बाहरी इलाकों में गश्त करते हुए स्पेशल नाकाबंदी की और वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना कारण घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लोकल पुलिस के साथ-साथ एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के कमांडो भी इस अभियान में शामिल रहे।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गैर-कानूनी गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

कमिश्नरेट पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह शहरवासियों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए 24 घंटे तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles