शहर में पेट्रोल पंपों पर हालात बेकाबू हो गए हैं, जहां लोगों में ‘त्राहि-त्राहि’ मची हुई है। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते कई पेट्रोल पंप पूरी तरह खाली हो गए और ‘नो फ्यूल’ के बोर्ड लगाने पड़े। फ्यूल की कमी की खबर फैलते ही लोग बड़ी संख्या में पंपों पर पहुंच गए। देखते ही देखते लंबी-लंबी कतारें लग गईं और कुछ ही घंटों में स्टॉक खत्म हो गया।भीड़ ज्यादा होने के कारण कई जगह धक्का-मुक्की और बहस की स्थिति भी बनी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। अमृतसर में कई पेट्रोल पम्प खाली हो गये , देर रात तक पेट्रोल पम्पों पर लोगों की तेल भरवाने के लिए भीड़ लगी रही। जब से प्रधान मंत्री मोदी ने लोगों की आपील कि है कि लॉकडाउन जैसे हालात बन सकते हैं। शुक्रवार को देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक है उसको लेकर भी लोग काफी घबरा गये हैं कि कहीं फिर से पाबंदिंयां न लग जाए।
लोगों की बढ़ी परेशानी
- घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला पेट्रोल-डीजल
- कई वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ा
- जरूरी कामकाज पर पड़ा असर
प्रशासन की अपील
अधिकारियों ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, फ्यूल की सप्लाई बहाल की जा रही है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।



