इंटरनेशनल डेस्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मंगलवार को Strait of Hormuz को दोबारा खोलने के लिए लाया गया प्रस्ताव वीटो के चलते पास नहीं हो सका। चीन और रूस ने इसे “कमजोर और असंतुलित” बताते हुए खारिज कर दिया, जिससे वैश्विक स्तर पर समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
ट्रंप की चेतावनी के बीच अहम वोटिंग
यह वोटिंग डोनाल्ड ट्रंप की तय समयसीमा से ठीक पहले हुई। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज़ जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। उनके हालिया सख्त बयान के बाद इस मुद्दे ने और तूल पकड़ लिया है।
वोटिंग का पूरा गणित
11 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया
कोलंबिया और पाकिस्तान ने मतदान से दूरी बनाई (abstain)
चीन और रूस के वीटो से प्रस्ताव गिर गया



