spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली / अमृतसर  (गगनदीप ) : दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर राजधानी के विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की। यह मुलाकात उनके हालिया कार्यभार संभालने के बाद एक अहम शिष्टाचार भेंट मानी जा रही है।

उपराज्यपाल संधू ने प्रधानमंत्री को दिल्ली की प्रशासनिक प्राथमिकताओं, बुनियादी ढांचे के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजनाओं से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिल्ली के समग्र विकास के लिए केंद्र और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए सभी स्तरों पर मिलकर काम करना आवश्यक है।

यह बैठक केंद्र और दिल्ली प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles