spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव श्रीमती श्रीमतीअपर्णा भाटिया, आईएएस ने टंगरा अनाज मंडी का किया दौ

 

**किसानों, मजदूरों और आढ़तियों के साथ की बैठक**

 

**जिले में अब तक 3,53,186 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद – डीएफएससी हरवीन कौर**

 

**किसानों को ₹627.39 करोड़ का भुगतान जारी**

 

**अमृतसर, 24 अप्रैल  (गगनदीप)– भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव श्रीमती अपर्णा भाटिया ने आज जिला अमृतसर की टंगरा अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं की चल रही खरीद का जायजा लिया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव श्री वरिंदर कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) श्री रोहित गुप्ता, एसडीएम बाबा बकाला श्री रजनीश कुमार, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती हरवीन कौर सहित विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

टंगरा अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लेते हुए श्रीमती अपर्णा भाटिया ने मंडी में आए किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से बातचीत की तथा खरीद प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों को भी सुना और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

 

उन्होंने कहा कि टंगरा अनाज मंडी में गेहूं की खरीद बहुत सुचारु और व्यवस्थित ढंग से चल रही है तथा किसानों को उनकी फसल का भुगतान तुरंत किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी पंजाब केंद्रीय भंडार में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

जिले में चल रही गेहूं खरीद संबंधी जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती हरवीन कौर ने बताया कि जिला अमृतसर की मंडियों में गेहूं की खरीद निर्बाध रूप से जारी है और बीती शाम तक खरीद का आंकड़ा 3,53,186 मीट्रिक टन से पार पहुंच गया है।

 

उन्होंने बताया कि बीती शाम तक मंडियों में 3,90,780 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई थी, जिसमें से 3,53,186 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। खरीद एजेंसियों में पनग्रेन ने 1,20,982 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 83,256 मीट्रिक टन, पनसप ने 80,741 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 55,295 मीट्रिक टन तथा एफसीआई ने 9,437 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसके अलावा 3,475 मीट्रिक टन गेहूं व्यापारियों द्वारा खरीदा गया है।

 

श्रीमती हरवीन कौर ने आगे बताया कि किसानों को खरीदे गए गेहूं का भुगतान भी साथ-साथ किया जा रहा है और बीती शाम तक ₹627.39 करोड़ की राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार जिले की सभी मंडियों में गेहूं की खरीद सुचारु रूप से जारी है और किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles