हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय, अमन अरोड़ा को उद्योग और तरुनप्रीत सिंह सौंद को बिजली विभाग की जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 12 मई (गगनदीप) — पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल में अहम फेरबदल करते हुए कई विभागों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार अब कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains को स्थानीय निकाय विभाग सौंपा गया है। वहीं Aman Arora अब उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अलावा Tarunpreet Singh Sond को बिजली विभाग का प्रभार दिया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और विभागों के बेहतर संचालन से जोड़कर देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर था, जिसके चलते विभागों का तत्काल पुनर्गठन किया गया। राजनीतिक हलकों में इस फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है।
पंजाब सरकार की ओर से कहा गया है कि सभी विभाग पहले की तरह सुचारु रूप से कार्य करते रहेंगे और विकास कार्यों पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा।



