अमृतसर में तेज तूफान और बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से राहत
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, कई इलाकों में बिजली प्रभावित
अमृतसर सिटी न्यूज 12 मई (गगनदीप ) अमृतसर में देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज तूफान के साथ हुई भारी बारिश ने शहर का माहौल बदल दिया। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट गईं, जबकि कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई।
बारिश के चलते लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।



