spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में घर में जोरदार ब्लास्ट,एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Amritsar के गेट हकीमां थाना क्षेत्र के अनगढ़ इलाके में हुए जोरदार धमाके के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी दो महिलाओं में से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि घर की छत में दरारें पड़ गईं और आसपास लगे शीशे भी टूट गए। धमाके के तुरंत बाद घर में भीषण आग लग गई, जिससे घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिलाओं को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles