अमृतसर 20 मार्च (गगनदीप): अमृतसर नगर निगम द्वारा द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह वॉकाथॉन रविवार, 22 मार्च को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पाईटेक्स मेला ग्राऊंड, रणजीत एवन्यू-डी ब्लॉक में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब म्यूनिसिपल सर्वसिस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिहं सैनी ने बताया की 3.5 कि.मी लंबी इस वॉकाथॉन का उद्देश्य शहरवासियों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस वॉकाथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लें और जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जल बचाने, जल का सही उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। वॉकाथॉन में भाग लेने के लिए इस क्यूआर कोड को स्कैन करके शहरवासी रजिस्टर करवा सकते हैं।

