जिले की मंडियों में गेहूं की निर्बाध खरीद जारी; बीती शाम तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा 4,64,947 मीट्रिक टन की खरीद – डिप्टी कमिश्नर*
*अमृतसर, 27 अप्रैल गगनदीप:* पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिला अमृतसर की मंडियों में गेहूं की खरीद निर्बाध रूप से जारी है। बीती शाम तक जिले की विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा *4,64,947 मीट्रिक टन* गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर *श्री दलविंदरजीत सिंह* ने बताया कि बीती शाम तक जिले की मंडियों में *4,95,426 मीट्रिक टन* गेहूं की आमद हुई थी, जिसमें से *4,64,947 मीट्रिक टन* गेहूं खरीदा जा चुका है।
उन्होंने बताया कि खरीदे गए गेहूं में से *पनग्रेन* ने 1,59,463 मीट्रिक टन, *मार्कफेड* ने 1,10,698 मीट्रिक टन, *पनसप* ने 1,01,772 मीट्रिक टन, *पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन* ने 70,162 मीट्रिक टन तथा *एफसीआई* ने 17,138 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। इसके अतिरिक्त *5,714 मीट्रिक टन* गेहूं व्यापारियों द्वारा खरीदा गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि किसानों को खरीदे गए गेहूं का भुगतान भी साथ-साथ किया जा रहा है और बीती शाम तक *1,034.72 करोड़ रुपये* की राशि किसानों के बैंक खातों में जमा करवाई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं की खरीद के साथ-साथ उसकी लिफ्टिंग में भी तेजी लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले की सभी मंडियों में गेहूं की निर्बाध खरीद सुनिश्चित की जा रही है और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।



