spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अंडर 23 लड़कों का क्रिकेट टूर्नामेंट

 *तरनतारन जिले की टीम सेमीफाइनल में पहुंची**

 

तरनतारन, 5 मई — पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाए जा रहे अंडर 23 एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में तरनतारन की क्रिकेट टीम ने कपूरथला को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए हेड कोच लवप्रीत सिंह ने बताया कि कपूरथला में खेड़े गए क्वार्टर फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कपूरथला ने 197 रन बनाए। इस मैच में तरनतारन क्रिकेट टीम के गेंदबाज अमरोजप्रीत ने चार विकेट लिए, नमितवीर ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया और सुखचैन सिंह ने कपूरथला के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, अश्मीत सिंह ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

 

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तरनतारन की टीम ने शुरुआत में काफी संयमित और धीमी पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे गणेश ने शानदार शतक बनाते हुए नाबाद 102 रन बनाए और नमितवीर ने भी नाबाद 60 रन बनाकर टीम को शानदार आठ विकेट से जीत दिलाई।

 

इस जीत पर बधाई देते हुए तरनतारन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभेजीत सिंह संधू, उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, सचिव एडवोकेट हरमिंदर सिंह ढिल्लों और संयुक्त सचिव शेरजंग सिंह हुंदल व रोजी सिंह ने टीम के कोच सरताज सिंह को बधाई दी और टीम के सभी खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

 

सिर्फ एक साल में तरनतारन की टीम का सेमीफाइनल तक पहुंचना एक काबिल-ए-तारीफ उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles