spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Breaking News: अमृतसर ब्लास्ट के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर

अमृतसर, 6 मई — सीमा से सटे अमृतसर शहर में मंगलवार देर रात हुए संदिग्ध ब्लास्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। खासा कैंट क्षेत्र में सेना और बीएसएफ प्रतिष्ठानों के नजदीक हुए धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस, सेना, बम निरोधक दस्ता (BDS), फॉरेंसिक टीम और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में विस्फोटक सामग्री फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट सेना के संवेदनशील इलाके के बाहरी हिस्से के पास हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।

इसी बीच जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर भी धमाके जैसी घटना सामने आने के बाद पंजाब में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। राज्यभर में संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे बड़ी साजिश के एंगल से भी जोड़कर जांच कर रही हैं।

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्ष ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, वहीं सरकार ने कहा है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हैं और आने वाले घंटों में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles